{"_id":"639f5b9918e404614151cb2f","slug":"school-going-student-kidnapped-jumped-and-ran-away-ambedkar-nagar-news-lko662511640","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूल जा रहे छात्र का अपहरण, कूदकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूल जा रहे छात्र का अपहरण, कूदकर भागा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर में स्कूल जा रहे छात्र का चार पहिया वाहन सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे बेहोश कर दिया। सैदापुर बाजार के निकट छात्र को होश आया तो गाड़ी की गति धीमी होने पर वह कूद पड़ा। बाद में पीड़ित परिवार ने देर रात थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
पहाड़पुर टड़वा गांव निवासी सुरेंद्र के अनुसार उसका 14 वर्षीय भाई जितेंद्र शनिवार को खपुरा के निकट स्थित विद्यालय में साइकिल से पढ़ने जा रहा था। वह हाईस्कूल का छात्र है। बताया जाता है कि खपुरा बाजार के निकट पीछे की तरफ से आया चार पहिया वाहन उसके आगे रुक गया। उस पर सवार चार लोगों ने उसे पकड़कर वाहन में बैठा लिया। इसके बाद उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
छात्र के अनुसार सैदापुर बाजार के निकट उसे होश आया। जैसे ही वाहन की गति धीमी हुई, वह चलते वाहन से ही कूद पड़ा। पकड़े जाने के भय से वाहन पर सवार लोग नहीं रुके। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। आरोप है कि अपहर्ताओं ने उसके कपड़े भी उतार दिए थे।
विज्ञापन
एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शनिवार रात दस बजे के करीब परिजन थाने आए थे। जांच करने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। सोमवार को पुलिस टीम स्कूल भेजी जाएगी। यह दिखवाया जाएगा कि छात्र या उसके परिवार से किसकी रंजिश हो सकती है। अन्य कारणों पर भी जांच की जा रही है।