फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sawan from today, devotees will gather to celebrate Baba

सावन आज से, बाबा को मनाने के लिए उमड़ेंगे भक्त

Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sawan from today, devotees will gather to celebrate Baba
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट शिव मंदिर पर सावन माह को लेकर पूरी हुई तैयारी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पवित्र सावन माह बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो रहा है। इसे देखते हुए एक दिन पहले ही जिले में चहुंओर उल्लास का माहौल दिखा। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ ही विशेष पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए शिवमंदिरों व शिवालयों की विशेष साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिरों व शिवालयों में ठहरने वाले कांवरियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मंदिर से जुड़े लोगों द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के लिए माने जाने वाले सावन माह की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां बुधवार को ही लगभग पूरी कर ली गईं। पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि सावन माह में वैसे तो सोमवार व शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते ही हैं, अन्य दिनों में भी श्रद्धालु पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में कांवड़िये भी पहुंचकर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं। इसे देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट स्थित शिवमंदिर के पुजारी आजाद पांडेय ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक करते हैं। कांवरियों के जलपान व ठहरने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा आलापुर, टांडा, भीटी व जलालपुर स्थित मंदिरों व शिवालयों में भी सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघरों में उपलब्ध होंगे गंगा जल
अंबेडकरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर अयोध्या पीके सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार, इलाहाबाद, वाराणसी तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए डाकघरों में भी पवित्र गंगा का जल उपलब्ध होगा। बताया कि प्रधान डाकघर के अलावा टांडा, जलालपुर, जहांगीरगंज, बसखारी के उपडाकघरों में गंगोत्री से शुद्ध संग्रहित गंगा जल खरीदा जा सकेगा। श्रद्धालुओं को यह जल मात्र 30 रुपये में ढाई सौ मिली. पवित्र जल मिल सकेगा। जल मिलने की सुविधा सावन माह के पहले दिन से ही मिलने लगेगी। इस संबंध में सभी जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed