फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level reached above the warning point, difficulty increased

Ambedkar Nagar News: चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, बढ़ी मुश्किल

Fri, 23 Aug 2024 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level reached above the warning point, difficulty increased
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का चेतावनी बिंदु 84.56 मीटर है, जबकि शुक्रवार को जलस्तर 85.19 मीटर पहुंच गया। अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर पानी पहुंचने से लोगों को मुश्किलें बढ़ गईं हैं। कम्हरिया में धर्मशाला और शिवमंदिर की सभी सीढि़या जलमग्न हो गईं हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए माझा क्षेत्र में स्थापित सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

लगभग एक माह पूर्व जलस्तर में वृद्धि होने से अराजी देवारा संपर्क मार्ग डूब गया था जिससे वहां नाव का संचालन करना पड़ा था। इस बीच हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा व प्रसाद कुर्मी का पूरा के ग्रामीणों की चिंता जलस्तर बढ़ने से बढ़ गई है। क्योंकि अगर अराजी देवारा संपर्क मार्ग तक पानी पहुंचा तो उन्हें आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उधर जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। माझा क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकियों के साथ ही अधिग्रहीत की गईं 11 नावों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कम्हरिया व दर्शननगर में स्थापित स्वास्थ्य शिविर को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। चिकित्सकों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित मजरों में जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करें। साथ ही संचारी रोगों से निपटने के प्रति जागरूक भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज ने कहा कि जलस्तर में वृद्धि जरूर हुई है लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जलस्तर पर लगातार पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed