फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu river water level stable, villagers get relief

Ambedkar Nagar News: सरयू नदी का जलस्तर स्थिर, ग्रामीणों को राहत

Sun, 13 Jul 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Saryu river water level stable, villagers get relief
कम्हरिया में ​स्थिर सरयू नदी का जलस्तर। संवाद
अंबेडकरनगर। सरयू नदी का जलस्तर रविवार को स्थिर रहा। कटान रुकने से आलापुर क्षेत्र के सरयू किनारे रहने वाले ग्रामीणों व किसानों को राहत मिली है। वहीं, कटान रोके जाने को लेकर बाढ़ कार्य खंड अयोध्या की ओर से मांझा कम्हरिया व कम्हरिया क्षेत्र में कार्य जारी है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया व कम्हरिया क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। मांझा कम्हरिया में जहां सरयू नदी के किनारे कटान वाले स्थान पर ट्री स्पर लगाया जा रहा है, वहीं कम्हरिया में कटान के स्थान पर बैंबू स्टड का कार्य चल रहा है। जहां अब तक कम्हरिया क्षेत्र में 12 बैंबू स्टड बनाए जा चुके हैं। वहीं मांझा कम्हरिया क्षेत्र में भी लगभग आठ स्थानों पर ट्री स्पर का कार्य कराया जा चुका है।
विज्ञापन

कटान से फिलहाल किसानों का कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के जेई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कम्हरिया व मांझा कम्हरिया क्षेत्र में कटान रोके जाने का कार्य लगातार जारी है। अभी नदी का लगातार दो दिनों से जलस्तर सामान्य है। इसके बावजूद भी प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed