फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu is desperate to touch the danger mark, alert

Ambedkar Nagar News: खतरे का निशान छूने को बेताब सरयू, अलर्ट

Tue, 05 Aug 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 05 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Saryu is desperate to touch the danger mark, alert
टांडा क्षेत्र में उफनाई सरयू नदी।
अंबेडकरनगर। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और शारदा व गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान के और करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन

अयोध्या में मंगलवार को नदी का जलस्तर 92.77 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 92.73 मीटर है। इस प्रकार नदी चार सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसका असर अगले 10 घंटों में यहां भी दिखने लगेगा। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। टांडा पंप कैनाल के आंकड़ों के अनुसार यहां नदी का जलस्तर अभी 84.80 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 85.56 मीटर है। हालांकि प्रशासन आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

20 सेमी बढ़ा नदी का जलस्तर :
विद्युतनगर। टांडा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, जिससे कछार क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। उल्टहवा माझा, माझा कला, माझा चिंतौरा, केवटला, नदी नसरुल्लापुर, अवसानपुर, नैपुरा, सलोनाघाट, ढेलमऊ, फूलपुर और डुहिया आदि में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। कई ग्रामीणों ने नदी की ओर जाना बंद कर दिया है। वहीं माझा उल्टहवा एवं माझा कला गांवों में 453 पशुओं को मुंहपका-खुरपका का टीका लगाया गया। एसडीएम अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए संवेदनशील गांवों में दो-दो नावों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed