फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Selection of 16 players for athletics and kabaddi.

Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स व कबड्डी के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन

Sat, 03 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Selection of 16 players for athletics and kabaddi.
शहर के एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान रेडर को टैकल करने क
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें सीनियर पुरुष एथलेटिक्स और कबड्डी के खिलाड़ियों का चयन किया गया। एथलेटिक्स की विभिन्न ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा गया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में आयुष शर्मा, 200 मीटर में संदेश और 400 मीटर में सुमित मौर्य का चयन हुआ। 800 व 1500 मीटर में भूपेंद्र राव और 3000 मीटर दौड़ में हिमांशु चुने गए। गोला फेंक में सूरज कुमार, भाला फेंक में दिव्यांशु पांडेय, लंबी कूद में अभिषेक कुमार और ऊंची कूद में आबिद अकरम का चयन किया गया। पैदल चाल के लिए अजीत को चुना गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर पुरुष कबड्डी का भी जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें त्रिभुवन, आदर्श यादव, अनुराग वर्मा, अभिषेक यादव, अरिदमन सिंह और शुभम यादव का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि दोनों खेलों के मंडलीय ट्रायल सोमवार को दोपहर दो बजे अयोध्या में होंगे। एथलेटिक्स की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता सात व आठ अक्तूबर को सैफई, इटावा और कबड्डी प्रतियोगिता आठ से 10 अक्तूबर तक गोरखपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed