{"_id":"6ac136c7828dc8dcec033aae","slug":"adolescent-girls-to-receive-free-hpv-vaccine-by-december-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-166217-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरियों को दिसंबर तक लगेगा निशुल्क एचपीवी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरियों को दिसंबर तक लगेगा निशुल्क एचपीवी टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की अवधि तीन माह बढ़ा दी गई है। अगस्त में अभियान की अवधि समाप्त हो गई थी। अब पात्र किशोरियां दिसंबर तक निशुल्क टीका लगवा सकेंगी। सात अक्तूबर से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान दोबारा शुरू होगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 7,209 किशोरियों के टीकाकरण का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत 27 मार्च को हुई थी। अब तक 33,999 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। विभाग ने पहले 33,669 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया था। इसके सापेक्ष 101 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है। टीकाकरण के दौरान किशोरियों और उनके अभिभावकों को बीमारी से बचाव और टीके के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग माह के पहले बुधवार को उपकेंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा बढ़ेगी। कई बार किशोरियां और उनके अभिभावक सीएचसी तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में नजदीकी उपकेंद्र पर टीका लगने से उन्हें सहूलियत होगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण सुरक्षा देता है। 14-15 वर्ष की सभी पात्र किशोरियों को टीका लगवाना चाहिए। तीन माह में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।