फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saroja is making women self-reliant

Ambedkar Nagar News: सरोजा महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

Tue, 18 Nov 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Saroja is making women self-reliant
अंबेडकरनगर। बसखारी ब्लॉक के बलुआ गांव की सरोजा ने साबित कर दिया कि अगर मन में इच्छा हो तो बिना पंखों के भी उड़ान भरी जा सकती है। 2022 में ज्योति आजीविका मिशन से जुड़कर सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण लेने वाली सरोजा ने न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि अब गांव की 10 से 15 महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल तक शिक्षित सरोजा ने अपने इस सफर की शुरुआत तीन साल पहले ज्योति आजीविका मिशन से जुड़कर की थी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया। इसके लिए उनका संपर्क लखनऊ की कुछ कंपनियों से हुआ जो सेनेटरी पैड तैया करती हैं। इनसे इन्होंने तैयार पैड खरीदने शुरू किए और घर पर लाकर पैकिंग की। इसके बाद इनकी आपूर्ति गांवों और कस्बों में शुरू की। अथक प्रयास से इनका काम आगे बढ़ रहा है। इस काम में अब वह गांव की 10 से 15 महिलाओं को भी जोड़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। कड़ी मेहनत की बदौलत हर माह 10 से 15 हजार रुपये कमा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed