फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samadhan Diwas in ambedkarnagar

समाधान दिवस में पहुंचे 76 फरियादी

Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas in ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। विभिन्न थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 76 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। मौके पर 27 शिकायतों का तत्परतापूर्वक निस्तारण किया गया। वहीं शेष मामलों में दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ धर्मेंद्र सचान की देखरेख में हुआ। यहां पर कुल 16 प्रार्थना पत्र आए। यहां पर मौके से 11 का निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम व सीओ ने मातहतों को समाधान दिवस में आए प्रार्थना पत्र को तत्परतापूर्वक निस्तारण कराने का निर्देश दिया। जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक वर्मा की अध्यक्षता में कुल 9 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण हो सका। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर 4 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने 2 शिकायतों का निस्तारण कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, एसआई हरिश्चंद्र सहित बड़ी संख्या में राजस्वकर्मी मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल प्रदुम्मन सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। मौके पर कुल 6 शिकायती पत्र आए। एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जैतपुर थाने में एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ आरपी राय के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसओ बब्बू मिश्र ने बताया कि मौके पर 4 शिकायतें आई थीं। इनमें से दो का निस्तारण कर दिया गया। मालीपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें से एक का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार भीटी गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया। यहां पर कुल 8 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 1 का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसओ शंभूनाथ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल 17 शिकायती पत्र आए। इनमें से मौके पर 7 का निस्तारण किया गया। यहां पर एसडीएम भरतलाल व थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। जिले के अन्य थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन हुआ। विभिन्न थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 76 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 27 का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed