{"_id":"65ad4b2397dfab94760e7a18","slug":"route-plan-of-ctet-exam-forgotten-in-preparation-for-ayodhya-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9842-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अयोध्या के तैयारी में भूले सीटेट परीक्षा का रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अयोध्या के तैयारी में भूले सीटेट परीक्षा का रूट प्लान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीटेट परीक्षा को लेकर रूट प्लान में बरती गई लापरवाही ने रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर कई प्रमुख कस्बों व बाजारों में घंटों जाम की स्थिति रही। अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों में पुलिस व प्रशासन कुछ इस तरह व्यस्त हुआ कि सीटेट परीक्षा में 30 हजार छात्र-छात्राओं के आने की संभावना को जानते हुए भी लापरवाही बरती गई। इससे न सिर्फ आम लोग घंटों जाम में जूझते रहे बल्कि परीक्षार्थियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सीटेट परीक्षा को दरकिनार कर प्रशासन का पूरा फोकस सिर्फ अयोध्या व उससे जुड़ी तैयारियों पर ही रहा। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न तहसील मुख्यालयों व अन्य नगरीय क्षेत्रों में बड़ी तादाद में परीक्षार्थी व उनके परिवारीजनों के साथ आने से जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की। नतीजा यह हुआ कि सभी प्रमुख बाजारों व कस्बों में घंटों जाम की स्थिति रही।
अकबरपुर में ओवरब्रिज के निकट बीएन इंटर कॉलेज व बीएनकेबी पीजी कॉलेज में सीटेट परीक्षा का सेंटर था। यहां ब्रिज के बगल स्थित बस स्टेशन से बसाें का आवागमन भी होता है। पहले से ही अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र होने तथा दो-दो परीक्षा केंद्र होने के बाद भी यहां अतिरिक्त प्रबंध नहीं किए गए। नतीजा यह कि यहां घंटों जाम की स्थिति रविवार सुबह रही। मिझौड़ा चीनी मिल में ड्यूटी करने जा रहे एक कर्मचारी ने बताया कि जाम के चलते रोडवेज क्षेत्र से वापस होकर शहर के बाहर से लंबी दूरी लगाकर पहितीपुर होते हुए चीनी मिल जाना पड़ा।
विज्ञापन
कई अन्य नागरिक व बाहरी यात्री भी यहां जाम में फंसकर परेशान हुए। यही स्थिति जलालपुर तहसील मुख्यालय पर भी थी। वहां जमालपुर चौराहे पर आधे घंटे तो तहसील के निकट लगभग एक घंटे तक जाम से लोगों को जूझना पड़ा। न्याैरी से रामनगर रोड पर बिहारी लाल पीजी कॉलेज के निकट लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। यहां द्वितीय पाली के परीक्षार्थी जैसे-तैसे अपने केंद्रों पर पहुंचे। टांडा से लेकर रामनगर व अन्य क्षेत्रों में ऐसे ही हालात रहे।
लगाई गई थी ड्यूटी
परीक्षा को लेकर बाकायदा ड्यूटी लगाई गई थी। कहीं से यातायात अवरुद्ध होने की सूचना नहीं मिली है। सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए थे। हो सकता है कि कहीं पर कुछ देर के लिए गतिरोध उत्पन्न हुआ हो। - विशाल पांडेय, एएसपी