फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Richa tops the sprint race, Hrithik tops the 1500 meters

Ambedkar Nagar News: फर्राटा दौड़ में ऋचा, 1500 मीटर में ऋतिक अव्वल

Tue, 24 Dec 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Richa tops the sprint race, Hrithik tops the 1500 meters
ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित।
अंबेडकरनगर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में सोमवार को डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज टांडा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 100 मीटर दौड़ बालिका में ऋचा तो 1500 मीटर में ऋतिक ने बाजी मारी। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया। कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल का मैदान हर जगह शतप्रतिशत प्रयास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में केदारनगर की ऋचा तिवारी तो 800 मीटर दौड़ में टांडा की प्रतिज्ञा ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सलारपुर के शिवभवन अव्वल रहे। 1500 मीटर में बूढ़नपुर के ऋतिक ने पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सैदापुर की गौरांगी ने सभी को पीछे छोड़ा। सब जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में महेशपुर के ताबिश रेहान को जीत मिली।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में गौरागूजर के सचिन कुमार यादव ने जीत दर्ज की। जूनियर बालिका कबड्डी में डॉ. शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। सब जूनियर बालक के लंबी कूद में इब्राहिमपुर के चमन मौर्या को जीत मिली। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया। वहीं, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वास्थ्य रहने के साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। युवा आगे आएं और खेलकूद में अपना कॅरिअर बनाएं। मौजूदा सरकार ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों को तराशने में जुटी है। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडेय ने भी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed