फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Revenue personnel surveyed the land with drones in the villages

राजस्व कर्मियों ने गांवों में ड्रोन से किया भूमि का सर्वे

Mon, 03 Oct 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Revenue personnel surveyed the land with drones in the villages
महरुआ (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र भीटी के कई गांवों में सोमवार को ड्रोन कैमरा घूमा तो ग्रामीणों के बीच कौतूहल बढ़ गया। हर कोई मौके पर पहुंचकर यह जानने की कोशिश में लग गया कि आखिर हो क्या रहा है। राजस्व कर्मियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि ड्रोन के माध्यम से भूमि का सर्वे किया जा रहा है। इसका लाभ पात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से भूमि का सर्वे कार्य चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भीटी तहसील क्षेत्र के हुसैनपुर, हीणी, सारंगपुर दियरा, रामपुर हरिनंदन, चक्रसेनपुर, कसड़ा व घनेपुर आदि गांवों में ड्रोन के माध्यम से भूमि का सर्वे कराया गया। राजस्व टीम ने बाकायदा चूने से भूमि को चिह्नित कर रखा था। सर्वे कार्य होने के बाद ग्रामीणों को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत गांवों में भूमि का सर्वे कराया जा रहा है। इसका लाभ पात्रों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले गांवों में ड्रोन कैमरा घूमा तो ग्रामीणों के बीच कौतूहल बढ़ गया। कई ग्रामीण मौके पर पहुंचकर यह जानने की कोशिश में लग गए कि आखिर गांव में कौन सा काम हो रहा है। वहां मौजूद राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों को भूमि सर्वे के बारे में जानकारी दी। टीम में कानूनगो अजय कुमार सिंह, लेखपाल जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव, कालिका प्रसाद व श्रवण सिंह के अलावा ग्राम प्रधान दीपक सिंह व रामसुरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed