{"_id":"687a80b9916c12df090eeca3","slug":"removed-possession-from-government-land-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138821-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि से खुद हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकारी भूमि से खुद हटाया कब्जा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के वाजिदपुर में सरकारी भूमि पर बृहस्पतिवार को जेसीबी चलने के बाद शुक्रवार को अतिक्रमणकर्ता ने खुद बचा ढांचा ढहा दिया।
लोक निर्माण विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिस मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी, उसका कुछ हिस्सा बचा रह गया था। शुक्रवार को जब विभागीय अधिकारी दोबारा मौके पर पहुंचे, तो नबी अहमद ने स्वयं अतिक्रमण हटवाने की बात कहकर कार्रवाई को टाल दिया। आशंका जताई कि यदि बचा हुआ ढांचा बुलडोजर से गिराया गया, तो मकान के अन्य हिस्सों को भी नुकसान हो सकता है।
ऐसे में उसने श्रमिकों की सहायता से स्वयं ही निर्माण को हटाना शुरू कर दिया। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने 15 दिनाें का समय दिया है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने खुद अतिक्रमण हटाने की बात कही है, ऐसे में विभाग स्थिति की निगरानी कर रहा है। यदि तय सीमा में ढांचा न हटाया गया, तो अगली कार्रवाई की जाएगी।