{"_id":"61c0d1fc5e75f3591804ee82","slug":"relief-from-cold-25-lakh-blankets-will-be-distributed-ambedkar-nagar-news-lko609877248","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से मिलेगी राहत, 25 लाख के बांटे जाएंगे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से मिलेगी राहत, 25 लाख के बांटे जाएंगे कंबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शीतलहर के चलते बढ़ी ठंड के बीच आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए राहत की खबर है। ठंड से बचाने के लिए जल्द ही उन्हेें कंबल बांटे जाएंगे। 25 लाख रुपये की लागत से जिले को कार्यदायी संस्था ओम शक्ति टेक्सटाइल्स पानीपत 22 दिसंबर को कंबल उपलब्ध करा देगी। इसके बाद जिले की सभी पांच तहसील क्षेत्रों में कंबल का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसकेे अलावा हाड़कंपाऊ ठंड को देखते हुए राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए प्रत्येक तहसील को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस बीच अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नगर पालिका क्षेत्र में 11 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। शीघ्र ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
दो दिनों से चल रही शीतलहर से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। लगातार बढ़ती ठंड का प्रतिकूल प्रभाव आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। सबसे अधिक समस्या आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के समक्ष खड़ी हो गई है। उनका दिन तो किसी प्रकार से कट जाता है, लेकिन रात समुचित व्यवस्था न होने से ठिठुरते हुए गुजारनी पड़ती है। उन्हें प्रशासन की ओर से वितरित किए जाने वाले कंबल का आसरा है। इस बीच आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। शीघ्र ही उनके हाथों में नया कंबल होगा।
कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने बताया कि जिले की सभी पांच तहसीलों में कुल 25 लाख रुपये की लागत से कंबलों का वितरण किया जाएगा। बताया कि कंबल वितरण के लिए कार्यदायी संस्था ओम शक्ति टेक्सटाइल्स पानीपत को कंबल उपलब्ध कराने के लिए नामित किया गया था। इसके लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को जरूरी राशि भी उपलब्ध करा दी गई थी। 22 दिसंबर तक संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से जिले को कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक तहसील में कंबल का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अलाव के लिए तहसीलों को भेजी गई राशि
हाड़कंपाऊ ठंड को देखते हुए राहगीरों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए तहसील क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने बताया कि प्रत्येक तहसील को अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की जाए। राशि की उपलब्धता के साथ ही प्रत्येक तहसील क्षेत्र में अलाव जलने भी लगे हैं। इसका लाभ राहगीरों को मिल भी रहा है।
अकबरपुर में 11 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगातार अलाव की संख्या बढ़ाई जा रही है। बताया कि पहले पांच, फिर आठ और अब 11 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसमें संघतिया चौराहा, लोहिया मूर्ति, सब्जी मंडी, फव्वारा तिराहा, पहितीपुर रोड, गांधी चौराहा, पुराने तहसील तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग के निकट, अकबरपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पटेलनगर व जिला अस्पताल में अलाव की व्यवस्था की गई है।
स्थायी रैन बसेरा शुरू
अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रय स्थल को स्थायी रैन बसेरे के रूप में संचालित कर दिया गया है। रैन बसेरे में सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। 100 बेड की क्षमता वाले रैन बसेरे में अलाव की भी विशेष व्यवस्था कर दी गई है। बताया कि यदि ठंड का प्रकोप बढ़ा, तो अकबरपुर नगर में दो अस्थायी रैन बसेरे की स्थापना भी की जाएगी। इस बीच सोमवार को अधिशाषी अधिकारी ने स्थायी रैन बसेरे का निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जल्द शुरू होगा कंबल वितरण
25 लाख रुपये की लागत से जिले की सभी पांच तहसीलों में कंबलों का वितरण किया जाएगा। 22 दिसंबर को कार्यदायी संस्था की ओर से जिले को कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। अलाव के लिए प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये उपलब्ध करा दिए गए हैं।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम