फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Relief for 300 passengers, bus fare reduced

Ambedkar Nagar News: 300 यात्रियों को राहत, कम हुआ बस का किराया

Tue, 31 Oct 2023 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Relief for 300 passengers, bus fare reduced
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की राजधानी सेवा बस का किराया 10 प्रतिशत कम होने से प्रतिदिन संबंधित बस से यात्रा करने वाले औसतन 300 यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। महंगाई के दौर में किराये में कमी होने के निर्णय की यात्रियों ने बढ़-चढ़कर सराहना की है।
विज्ञापन

राजधानी बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को मंगलवार को बड़ी राहत की खबर मिली। परिवहन निगम ने राजधानी बस सेवा का किराया 10 प्रतिशत कम करने की घोषणा की। किराये की यह नई व्यवस्था मंगलवार मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएगी। मालूम हो कि जिले में राजधानी बस सेवा की पांच बसों का संचालन होता है। इससे प्रतिदिन औसतन 300 लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन

एआरएम सीवी राम ने बताया कि अकबरपुर से लखनऊ का किराया 348 रुपये से घटकर 316 रुपये, कानपुर के लिए 490 रुपये से कम होकर 445 रुपये, दिल्ली के लिए 1191 रुपये से घटकर 1083 रुपये हुआ है। उधर संबंधित बस सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों ने किराया कम होने का बढ़-चढ़कर स्वागत किया। मेहदी रजा, गौरव, राजेश, राजप्रताप सिंह ने कहा कि बस से यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed