फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Registry of land started for Akbarpur bypass

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर बाईपास के लिए जमीन की रजिस्ट्री शुरू

Thu, 23 Feb 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 23 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Registry of land started for Akbarpur bypass
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर में बाईपासके निर्माण के लिए गुरुवार से रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अरिऔना गांव के तीन किसानों की भूमि की रजिस्ट्री की गई। उन्हें लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके साथ ही बाईपास के निर्माण का काम भी प्रारंभ हो जाएगा। अकबरपुर नगर में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन





अयोध्या से अकबरपुर होते हुए बसखारी तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण के बीच अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर ग्लोबल विजडम के बगल से अकबरपुर नगर बाईपास निकाला गया है। 251 करोड़ की लागत से बनने वाला 12.3 किमी. लंबा व 35 मीटर चौड़ा बाईपास बसखारी मार्ग स्थित एक वर्कशॉप के बगल से निकला है। इस बाईपास के निर्माण से 13 गांवों के 1175 किसान प्रभावित हैं।
विज्ञापन





इस बीच बाईपास निर्माण के लिए गुरुवार से भूमि की रजिस्ट्री शुरू हो गई। पहले दिन अरिऔना गांव के प्रभावित किसानों की भूमि की रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय के अनुसार पहले दिन तीन प्रभावित किसानों की भूमि की रजिस्ट्री हुई। इन्हें लगभग 40 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में रजिस्ट्री के काम में और तेजी आएगी। रजिस्ट्री के साथ ही बाईपास का निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। इससे अकबरपुर नगर में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी।





इन दिनों नवीन मंडी सिझौली परिसर में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे निर्माण से किसानों व व्यापारियों को व्यापक लाभ मिलेगा। मंडी समिति सचिव सीएल चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा




। निर्माण के दौरान उन सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा जो क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क के निर्माण से प्रतिदिन सब्जी बेचने के लिए आने वाले किसानों, व्यापारियों के साथ धान की बिक्री करने के लिए आने वाले किसानों को भी व्यापक लाभ मिलेगा।






बाईपास निर्माण के लिए रजिस्ट्री का काम प्रारंभ हो गया है। पहले दिन अरिऔना के प्रभावित किसानों की रजिस्ट्री शुरू हुई है।
-सिद्धार्थ सिंह, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed