{"_id":"2c3931ce2410729172264e3a11771962","slug":"registered-students-135-present-only-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत विद्यार्थी 135, उपस्थित सिर्फ एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत विद्यार्थी 135, उपस्थित सिर्फ एक
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी कक्ष में न तो चाक व डस्टर मिला, और न ही नियमित रूप से पढ़ाई का कोई प्रमाण। मनमानी का माहौल चारों तरफ पसरा नजर आया। इस पर प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिले में चल रहे संस्कृत विद्यालयों की मनमानी अक्सर सामने आती रहती है। ऐसे तमाम विद्यालयों में न तो ढंग से पढ़ाई होती है, और न ही नियम कानून के पालन पर ध्यान दिया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को सेठाकला स्थित संस्कृत विद्यालय में सामने आया।
विद्यालय के नियंत्रक व राजकीय इंटर कालेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बुधवार को इस विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय में नाम तो 135 छात्र-छात्राओं का अंकित है, लेकिन मौके पर सिर्फ एक छात्र उत्तमा प्रथम का निशांत मिश्र उपस्थित मिला।
विज्ञापन
वह एसआर रजिस्टर भी नहीं था, जिस पर छात्र छात्राओं का संपूर्ण विवरण मौजूद रहता है। विद्यालय में प्रधानाचार्य पद समेत कुल 5 का स्टाफ है। इसमें एक सहायक अध्यापक विवेक द्विवेदी अनुपस्थित थे।
विद्यालय की मौजूदा दशा देखकर पता चल रहा था कि जैसे यहां कक्षाएं न चलती हों। डेस्क बेंच तो मौजूद थी, लेकिन चाक डस्टर आदि न तो कार्यालय में मिला, और न ही कहीं कक्ष में दिखा।
श्री श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य यदुनाथ मिश्र को इस उदासीनता को लेकर कड़ी हिदायत दी कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा। कहा कि यदि अविलंब सही स्थिति से न अवगत कराया गया तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।