{"_id":"64e0fd9e898f0f8c180967e7","slug":"recovery-notice-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1941-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो लाख की धांधली में छह लोगों को वसूली की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो लाख की धांधली में छह लोगों को वसूली की नोटिस
Sat, 19 Aug 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड के पीठापुर सरैया गांव में विकास कार्यों के नाम पर लगभग दो लाख रुपये के दुरुपयोग के मामले में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, पूर्व प्रधान, ग्राम सचिव, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखाकार व मनरेगा तकनीकी सहायक से वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।
गांव के प्रधान संतराम निषाद ने बीते दिनों ग्राम पंचायत में पूर्व के वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर धांधली की शिकायत की। इस पर जांच के बाद मुख्य प्राविधिक परीक्षक ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
पत्र में कहा गया कि कटेहरी बीडीओ के चार्ज पर रहे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार चौबे व लेखाकार नीरज से चार-चार हजार रुपये, तत्कालीन प्रधान उर्मिला से 57,021 रुपये, तकनीकी सहायक राजकुमार से 61,021 तथा सचिव सरिता शुक्ल से 61,021 रुपये की वसूली प्रस्तावित है।