{"_id":"6a9c4c32b3cee9f25a0a8e1f","slug":"rape-accused-caught-in-police-encounter-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-164271-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
भीटी क्षेत्र के ओनी की बाग के पास शनिवार की शाम हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस। म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शनिवार शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद आरोपी को जेल भेजने की तैयारी है।
भीटी क्षेत्र के एक गांव में दो सितंबर को बालिका से दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के लमहैया निवासी शीबू खान का नाम सामने आया। इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
शनिवार शाम मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चन्हा से हैदरगंज जाने वाले संपर्क मार्ग से गुजर रहा है। सूचना पर एसओजी और भीटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर कच्चे और उबड़-खाबड़ रास्ते से भागने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। आरोपी बाइक छोड़कर झाड़ियों की ओर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद की। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ है। इलाज के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।