फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rail crossing became dangerous

खतरनाक हुई रेलवे क्रासिंग

Fri, 26 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 26 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
यहां पटरी के नीचे बने पुल में जहां अक्सर पानी भरा रहता है, वहीं पटरी के ऊपर से आवागमन रोकने के लिए रेलवे ने जेसीबी से गड्ढा खुदवा दिया है। इससे राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है। कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर निनामपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग है।
विज्ञापन


कटेहरी बाजार से निनामपुर होकर प्रतिदिन दर्जनों गांव के ग्रामीण व स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं। निनामपुर के पास रेल लाइन पड़ती है। काफी व्यस्ततम मानी जाने वाली इस क्रॉसिंग के पास एक पुल बना है।
विज्ञापन


जलनिकासी के लिए ये पुल बनाया गया है। आवागमन के लिए वाहन इसी पुल के नीचे से गुजरते हैं। जबकि साइकिल व  पदयात्री रेल लाइन के ऊपर से गुजरते हैं। पुल अत्यंत   नीचा होने व बगल में नाला होने के कारण अक्सर वहां जलभराव रहता है।   इससे ज्यादातर समय दोपहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी कटेहरी बाजार स्थित स्कूलों में आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की मनमानी की हद ये कि क्रॉसिंग पर फाटक लगाने के बजाय पटरी के एक तरफ जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवा दिया है। इस बीच इन दिनों पुल के नीचे बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेल विभाग की इस मनमानी पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।


क्षेत्र के लालता प्रसाद, जितेंद्र, विश्वनाथ वर्मा आदि का कहना है कि रेलवे के अधिकारी जिस तरह से मनमानी कर रहे हैं, वह अनुचित है। आवागमन सुगम बनाने की बजाय राहगीरों के लिए मुश्किल खड़ी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed