Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ambedkarnagar: Decomposed body of a teenage girl, missing for four days, found in a well

अंबेडकरनगर: चार दिन से लापता किशोरी का कुएं में सड़ा-गला शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 Nov 2026 04:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 23 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के एक गांव में लापता किशोरी का शव कुएं में पड़ा मिला है। किशोरी बीते चार दिनों से गायब थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Ambedkarnagar: Decomposed body of a teenage girl, missing for four days, found in a well
कुएं में पड़ा मिला शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चार दिनों से लापता दुष्कर्म पीड़िता दलित किशोरी का शव सोमवार को जमऊपुर गांव में खेत के पास स्थित कुएं में सड़ी-गली अवस्था में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। किशोरी की पहचान होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 19 नवंबर से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे। सोमवार को जमऊपुर गांव के पास कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे। खेत के पास तेज दुर्गंध आने पर चरवाहों को शंका हुई। उन्होंने बच्चों को कुएं के पास भेजकर देखने को कहा। अंदर झांकते ही बच्चों को किशोरी का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस और ग्रामीणों को दी गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। शव की हालत काफी खराब थी। घटना के बाद परिवार में मातम फैल गया। परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले दुष्कर्म के मामले में जेल गया था युवक
किशोरी की मौत के मामले में एक साल पुराना घटनाक्रम भी चर्चा में है। पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2025 में गांव का ही शिवा किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा था। करीब छह महीने पहले आरोपी जमानत पर बाहर आया था। अब चार दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में मिलने के बाद पुराने मामले को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, किशोरी की मौत का पुराने प्रकरण से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार का कहना है कि किशोरी का शव कुएं से बरामद किया गया है। परिजन चार दिन पहले उसके लापता होने की बात बता रहे हैं। पूर्व में इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed