{"_id":"57239ca74f1c1b522ba929c9","slug":"raid-on-arto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय पर छापा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में छापेमारी के दौरान लोगों से आवश्यक पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्यालय के अंदर व बाहरी परिसर में मौजूद 10 अनधिकृत व्यक्तियों को टीम ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उनसे अकबरपुर कोतवाली में सघन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डीएम विवेक को सूचना मिली थी कि एआरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे वहां लाइसेंस आवेदकों व वाहन आदि का रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने इस पर शुक्रवार सुबह छापेमारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम सदर पंकज व सीओ सदर उदय प्रताप सिंह ने अपने साथ कोतवाल अकबरपुर महेंद्र को लिया और छापेमारी करने एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय के अंदर मौजूद लोग भागने न पाएं, इसके लिए मुख्य गेट पर पहरा बिठा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम व सीओ ने कार्यालय भवन के अंदर व परिसर के भीतर मौजूद लोगों की एक-एक कर सघन तलाशी ली और उनसे वहां आने के औचित्य को लेकर पूछताछ की। छापेमारी होते ही एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में सब कुछ दुरुस्त किया जाने लगा।
हालांकि टीम ने इस दौरान वहां मौजूद 10 ऐसे लोगों को हिरासत में ले लिया जो वहां आने का वैध कारण नहीं बता पाए। इसके अलावा उनके पास ऐसे कागजात पाए गए जो दूसरे के नाम से थे। दो कैैश काउंटर में मिली रकम भी जमा कराए जा रहे शुल्क की कटी रसीद से अधिक थी।
अधिकारियों ने अनधिकृत ढंग से मिले सभी 10 लोगों को वहां से अकबरपुर कोतवाली भेज दिया। जबकि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। एसडीएम सदर, पंकज ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई थी। एआरटीओ कार्यालय में कुछ अनधिकृत लोग मिले हैं। उन्हें कोतवाली भेज पूछताछ कराई जा रही है।