फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Raid of police

सीओ ने मारा एआरटीओ कार्यालय में छापा

Thu, 06 Feb 2020 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Raid of police
अंबेडकरनगर। एआरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों के जमावड़े की शिकायत के मद्देनजर गुरुवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर सीओ सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। किसी प्रकार की कार्रवाई के भय से एआरटीओ कार्यालय के इर्दगिर्द स्थित दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने कार्यालय में मौजूद पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते लंबे समय से एआरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों के जमावड़े की शिकायतें लगातार की जा रही थीं। शिकायत में यह भी कहा गया था कि सरकारी कर्मचारियों के अलावा बाहरी लोग वहां पहुंचकर काम करते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर गुरुवार को सीओ सदर धर्मेंद्र सचान व कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद कुछ युवक पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़े हुए। कार्यालय के इर्दगिर्द विभिन्न प्रकार की दुकान करने वाले अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे जरूरी पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया। सीओ ने बताया कि बीते दिनों कार्यालय में कुछ लोगों ने आरआई के साथ अभद्रता की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए छापामारी की गई। मौके पर किसी प्रकार के अराजकतत्व नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed