फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   put out the incrochment

प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा

Fri, 26 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 26 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

महमदपुर चपरा गांव निवासी रामतिलक ने भीटी तहसील में प्रार्थनापत्र देकर अधिकारियों से शिकायत की थी कि गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


इस पर बुधवार को तहसीलदार रामसहाय कश्यप, लेखपाल अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जिस सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायत की गई थी, उसकी पैमाइश की गई।
विज्ञापन


इस पर पता चला कि गांव के कुछ लोगों के साथ ही शिकायतकर्ता रामतिलक भी कब्जा कर रहा है। इस पर तहसीलदार ने शिकायतकर्ता को ईंट व छप्पर हटाने का निर्देश देते हुए अन्य लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को भी हटवा दिया। साथ ही हिदायत दी कि यदि भविष्य में अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed