{"_id":"60a004098ebc3eff5b0eb59f","slug":"puneet-including-supporters-join-bjp-ambedkar-nagar-news-lko5781590120","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों समेत पुनीत भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों समेत पुनीत भाजपा में शामिल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ब्लॉक प्रमुख बसखारी के दावेदार छात्र नेता पुनीत सिंह ने शनिवार को 15 से अधिक बीडीसी सदस्यों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीते दिनों उन्होंने बीडीसी पद पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। शनिवार को सभी बीडीसी सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भविष्य में जिले के सभी ब्लॉकों में बीजेपी जीत का परचम फहराएंगी।
पंचायत चुनाव के बाद से ही बीजेपी जिले में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की गणित सेट करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आए दिन अलग-अलग ब्लॉक के कद्दावर नेताओं और दावेदारों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब टांडा विधायक संजू देवी और जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंह के प्रयासों से शनिवार को एक और बड़ी कामयाबी बीजेपी को मिल गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता और बीते दिनों बसखारी ब्लॉक में बीडीसी सदस्य पद पर एकतरफा जीत दर्ज करने वाले पुनीत सिंह ने 15 से अधिक बीडीसी सदस्यों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। पुनीत आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने बीडीसी सदस्य चुनाव लड़ने से पहले ही प्रमुख पद को लेकर अपने इरादे साफ कर दिए थे। इस बीच शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने सभी बीडीसी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें मान सम्मान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में बाबा राम शब्द यादव, संजय सिंह, दिलीप पटेल व मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे।