फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PRV constable suspended

Ambedkar Nagar News: प्रधान से अभद्र्रता में पीआरवी का सिपाही निलंबित

Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
PRV constable suspended
अंबेडकरनगर। ग्राम प्रधान से अभद्रता करने के आरोप में इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र की पीआरवी के एक सिपाही को पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही जहांगीरगंज के एक सिपाही को भूमि विवाद में लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने की पीआरवी पर तैनात सिपाही मनीष विश्वकर्मा के खिलाफ कुछ ग्राम प्रधानों ने एसपी अजीत कुमार सिन्हा से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि सिपाही ने बीते दिनों देईपुर ग्राम पंचायत के प्रधान आलोक सिंह के साथ अभद्रता की। उनके व परिजनों के साथ मारपीट की गई। सिपाही पर शराब पीने का भी आरोप लगाया गया। इस मामले में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि इस मामले में सिपाही ने प्रधान व उनके भतीजे आदि के विरुद्ध थाने में मारपीट करने व बैच नोचने आदि का केस भी दर्ज कराया था। उधर, जहांगीरगंज थाने के सिपाही राजू यादव को भूमि विवाद के आरोप में एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। राजू पर आरोप है कि उसने एक भूखंड खरीदने के बाद अनावश्यक लेनदेन को लेकर दबाव बनाया और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed