{"_id":"32200b0aeee7ba0b541410323f27cf1c","slug":"protest-against-for-not-removimg-the-high-tension-wires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार न हटाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार न हटाने पर प्रदर्शन
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iग्रामीणों ने कहा कि मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। उसे हटवाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र तार हटवाने की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई, तो टांडा उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मोहम्मद अहमद व कमरुद्दीन ने कहा कि लगभग 15 घरों के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसे हटवाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जब भी इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा जाता है, तो सिर्फ उन्हें आश्वासन ही दिया जाता है। कोई प्रक्रिया नहीं शुरू की जाती। गर्मी का मौसम आ रहा है। ऐसे में कभी भी इन जर्जर तारों से अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
कहा गया कि बीते वर्ष गर्मी में जर्जर तार के गिरने से तीन घरों के उपकरण जल गए थे। इसमें लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ था। उस समय मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने तार हटाने को लेकर आश्वासन दिया था। हालांकि तार अब तक हटाया नहीं जा सका है।
वक्ताओं ने कहा कि अब और उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि गर्मी प्रारंभ होने से पूर्व जर्जर हो चुके तारों को नहीं हटवाया गया, तो टांडा विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार, जानमोहम्मद, आफताब, संजय, नंदलाल, खालिद आदि मौजूद रहे।