फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   prist on ayodhya

अयोध्या फैसले को पुजारियों ने बताया न्यायोचित व सौहार्दपूर्ण

Sat, 09 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
prist on ayodhya
अंबेडकरनगर। अयोध्या मामले का फैसला आने पर विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने बढ़ चढ़कर उसका स्वागत किया। संबंधित मंदिर में पूजा अर्चना कर आने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया। उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे के बाद जब अयोध्या फैसला आया, तो विभिन्न मंदिरों के पुजारियों ने इसका बढ़-चढ़कर स्वागत किया। अकबरपुर पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने कहा कि अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, वह अत्यंत सराहनीय व स्वागत योग्य है। दोनों वर्ग का ध्यान रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। सभी को इसे स्वीकार करना होगा। अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखें।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के नगर पालिका परिषद के निकट स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधव प्रसाद तिवारी ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपसी भाईचारगी की डोर कमजोर हो। सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, उसका सभी को बढ़ चढ़कर स्वागत करना चाहिए। बताया कि फैसला आने के बाद मंदिर में शांति यज्ञ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सड़क स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। सभी को आपसी सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपसी सौहार्द में बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed