फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations to make the handball competition historic, Chief Minister may come

Ambedkar Nagar News: हैंडबॉल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Fri, 11 Apr 2025 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make the handball competition historic, Chief Minister may come
राजकीय हवाई पट्टी का निरीक्षण करते डीएम अविनाश सिंह
अंबेडकरनगर। 20 से 24 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन मुख्यमंत्री से समय लेने की कवायद में जुट गया है। मैदान के चारों तरफ रेड कार्पेट होगा जिस पर मार्च पास्ट होगा।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने प्रशासनिक दलबल के साथ राजकीय हवाई पट्टी ग्राउंड का निरीक्षण कर 47वें राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता की चल रहीं तैयारियों को देखा। डीएम ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से 32 टीमें प्रतिभाग करने के लिए आएंगी। खेल के इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में सेलेक्टर भी आएंगे, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की टीमों का चयन किया जाएगा। यहां से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए टीमें सीधे ओमान जाएंगी। साथ ही एसएआई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने खिलाड़ियों के लिए कई आकर्षक घोषणाएं की हैं, जो इनके आर्थिक पहलू ,नौकरी से संबंधित है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर प्रथम विजेता, द्वितीय विजेता, तृतीय विजेता व चतुर्थ विजेता को कैश अवॉर्ड से सम्मानित करने की भी तैयारी की जा रही है। इस आयोजन से ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में सहायता मिलेगी। निरीक्षण के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के आगमन से लेकर उनके आवागमन, ठहरने, भोजन, पानी व स्नान आदि व्यवस्थाओं के साथ-साथ प्रतियोगिता के समय व उसके बाद उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंही, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी सौरभ सिंह, डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव, ईओ अकबरपुर बीना सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed