फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparations for the marital event are being hampered by the lockdown

लॉकडाउन से बाधित हो रहीं वैवाहिक आयोजन की तैयारियां

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the marital event are being hampered by the lockdown
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट व इसके चलते लॉकडाउन ने आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे अधिक समस्या उन्हें हो रही है, जिनके घर में वैवाहिक आयोजन होने हैं। लॉकडाउन के चलते बाजार बंद हैं, जिसके चलते वे विवाह से संबंधित खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं, बैंक से धनराशि निकालने में भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लगाए गए लॉकडाउन ने उन लोगों के चेहरे पर चिता की लकीरें उत्पन्न कर दी हैं, जिनके घर में आगामी दिनों में वैवाहिक आयोजन होने हैं। वैवाहिक आयोजन की अनुमति के लिए जहां उन्हें संबंधित कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है, तो वहीं विवाह से संबंधित सामानों की खरीदारी वे समुचित ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन के चलते बाजार पूरी तरह से बंद हैं।
विज्ञापन

कोरोना का भी संकट है। ऐसे में कपड़ों, आभूषणों, बर्तनों समेत अन्य सामानों की खरीदारी में बाधा उत्पन्न हो रही है। संबंधित लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार से लॉकडाउन बढ़ता रहा, तो किस प्रकार से खरीदारी करेंगे। अकबरपुर के राजकुमार व शहजादपुर के हृदयराम ने कहा कि 24 मई को उनके घर में वैवाहिक आयोजन है। कुछ खरीदारी तो पहले कर ली थी, लेकिन ज्यादातर खरीदारी करना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते बाजार बंद हैं। ऐसे में समझ में नहीं आ रहा कि वे किस प्रकार से खरीदारी करें। भीटी के गंगाधर ने कहा कि 21 मई को उनकी बहन का विवाह है। एटीएम से बड़ी रकम निकल नहीं रही। बैंक से राशि निकालना समस्या भरा है। बाजार बंद हैं। ऐसे में जरूरी खरीदारी नहीं हो पा रही है। अब तो यही भगवान से विनती है कि जल्द से जल्द इस बीमारी से छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed