{"_id":"64c548ccb0a92b265c0c8118","slug":"power-failure-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-934-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रात भर ठप रही एक लाख आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रात भर ठप रही एक लाख आबादी की बिजली
Sat, 29 Jul 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बिजली उपकेंद्र का इनकमिंग पैनल शुक्रवार रात करीब आठ बजे फुंक गया। इसके चलते इलाके के सभी सात फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में करीब एक लाख की आबादी को रात भर परेशान होना पड़ा। रात करीब दो बजे करीब वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल कराई गई लेकिन शनिवार सुबह तक बिजली की आवाजाही जारी रही।
भीषण गर्मी में उपकेंद्रों के ओवरलोड होने का खामियाजा जिले के लोग लगातार भुगत रहे है। पुराने ट्रांसफार्मर व जर्जर उपकरण खराब होने से आए दिन हजारों लोग बिजली संकट झेल रहे हैं। शुक्रवार रात बसखारी क्षेत्र के मकोइया उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। यह देख कर्मचारियों ने आपूर्ति रोककर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। इसके बावजूद इनकमिंग पैनल पूरी तरह जल गया। इससे समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।
उपकेंद्र से जुड़े बसखारी बाजार, बरियावन, शुकुल बाजार, किछौछा, नई बस्ती, हंसवर व सेमरा नसीरपुर सात फीडर क्षेत्र की लगभग एक लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई। कुछ देर तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करने के बाद लोगों ने शिकायत करने के लिए कॉल किया तो क्षेत्रीय अवर अभियंता व कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद मिले।
विज्ञापन
गर्मी से परेशान कई लोग उपकेंद्र पहुंचे तो पता चला कि पैनल फुंक गया है। लोगों ने रात में गड़बड़ी दूर करने का दबाव बनाया। कर्मचारियों ने प्रयास तो किया लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। रात करीब दो बजे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति बहाल की लेकिन लेकिन कुछ ही देर में फिर चली गई। बिजली आने और जाने का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। ऐसे में बहुत से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। उपकेंद्र के फुंके इनकमिंग पैनल को शनिवार सुबह बदला गया। इसके बाद लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सकी।
सुचारू हुई आपूर्ति
फॉल्ट को दूर करके सभी फीडर की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। कर्मचारियों ने रात मेंं पैनल ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। अब स्थिति सामान्य है।
-मुन्ना लाल यादव, अवर अभियंता