फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power cuts continue throughout the day, consumers remain worried

Ambedkar Nagar News: दिनभर बिजली कटौती जारी, उपभोक्ता रहे हलकान

Tue, 25 Mar 2025 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Power cuts continue throughout the day, consumers remain worried
अंबेडकरनगर। मार्च माह में ही ओवरलोड बिजलीघर हांफने लगे हैं। बैरमपुर बरवा बिजलीघर के उपभोक्ताओं को मंगलवार पूरे दिन बिजली की कटौती का दंश झेलना पड़ा। इससे घरेलू उपभोक्ताओं समेत कुटीर उद्योग कार्य ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




बैरमपुर बरवा बिजली घर से भीटी, कटेहरी, महरूआ बिजलीघर के 100 से अधिक गांव समेत शहर के 12 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। सोमवार की रात 12.30 बजे मिझौड़ा के रुना और शिव शंकर के घर में आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। आग बुझने के बाद मंगलवार भोर चार बजे गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

इसके दो घंटे बाद सुबह छह बजे बिजली सुधार की वजह से दोबारा बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। महरुआ विद्युत उपकेंद्र के पतौना, नसीरपुर, बेस्ट, मंशापुर, रामनगर पांचों फीडर ट्रिप होकर बंद हो गए। आनंद नगर, महरुआ, सिलावट, बरामदपुर जरियारी, लोहरा बरामदपुर, हीड़ी पकड़िया, मंशापर, सुभाकरपुर, आदमपुर तिंदौली, हुसैनपुर, चक्रसेनपुर, कटेहरी, रतनपुरा, रामबाबा बिजली घर की बाधित आपूर्ति 12 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed