{"_id":"67e6dac394ee74d4040d5b49","slug":"power-cuts-caused-havoc-from-cities-to-villages-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-131851-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती ने मचाया हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती ने मचाया हाहाकार
Fri, 28 Mar 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड रामनगर बिजली घर का ट्रांसफार्मर।
अंबेडकरनगर। तापमान की तल्खी बढ़ते ही बिजली ने भी रुलाना शुरू कर दिया है। बाहर सूरज की तेज किरणें शरीर झुलसाने को आतुर हैं तो घर के अंदर बिजली की कटौती से उपभोक्ता गर्मी से हलकान हैं। शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती दौर जारी रहा।
अकबरपुर मुख्यालय के बरवा बैरमपुर उपकेंद्र पर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटे में सात बार बिजली कटी। इस दौरान एक घंटे 56 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बार-बार ट्रिपिंग से कई घरों में बिजली उपकरण भी फुंक गए। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र में भी देखने को मिला। आलापुर में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
-- --
बार-बार होती रही ट्रिपिंग
बरवां बैरमपुर उपकेंद्र पर सुबह 9:42 पर बिजली कटने के बाद 13 मिनट बाद 9:55 पर आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद 11 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। 21 मिनट बाद 11:21 मिनट पर आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद 11:40 बजे एक बार फिर बिजली बाधित हो गई। 26 मिनट बार दोपहर 12:06 बजे आपूर्ति चालू हुई। चौथी बार दोपहर 12:28 बजे गुल बिजली 12:42 बजे बहाल हो पाई। इसके बाद 1:32 बजे ट्रिपिंग के साथ बंद आपूर्ति एक मिनट बाद ही बहाल कर दी गई। इसके बाद 1:58 गुल बिजली 2:07 बजे बहाल हुई। सातवीं बार 2:25 बजे बाधित बिजली 2:57 बजे बहाल हो पाई। इसके नाते शहरी क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों के साथ ही 85 गांव की करीब दो लाख आबादी गर्मी से हलकान रही। इसके बाद भी सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
-- --
शेड्यूल के हिसाब से नहीं मिल रही आपूर्ति
शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मिलने का शेड्यूल निर्धारित है। इसके मुकाबले 20 से 22 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के बजाए 12-14 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है। अंधाधुंध कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही उद्योग धंधे भी प्रभावित हैं।
-- -- -
खपत बढ़ने से हांफने लगे बिजली घर, धरे रह गए दावे
डिमांड के हिसाब से बिजली की आपूर्ति नहीं मिलने से बिजली घर के ट्रांसफार्मर गर्म होकर ट्रिप कर जा रहे हैं। पूरे दिन 20-30 बार ट्रिपिंग हो रही है। बीते वर्ष मार्च में 73 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी, लेकिन इस बार 25 मार्च तक ही यह आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले विभाग ने जिन तैयारियों का दावा किया था, वह भी धरी की धरी रह गईं।
-- --
फीडर पर बिजली भार की स्थिति
फीडर का नाम- फरवरी में भार - मार्च में भार
जहांगीरगंज- 75-78 232-235
माडरमउ- 35-38 100-105
बसखारी- 42-45 160-162
बिड़हर- 30-35 100-103
अरमा- 32-36 99-103
रामनगर- 25-29 101-106
टाउन जहांगीरगंज-45-50 67-70
(नोट- सभी गणना एंपियर में है।)
-- -- -
वर्जन-
लोड में हुआ कई गुना इजाफा
अचानक गर्मी बढ़ने से बिजली घरों पर लोड में कई गुना इजाफा हुआ है। इससे ट्रिपिंग की समस्या बढ़ी है। बेहतर बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिल सके इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।
-राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता