फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Potholes at various points on the Ramnagar-Bidhar road.

Ambedkar Nagar News: रामनगर-बिड़हर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे

Sun, 11 Oct 2026 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Potholes at various points on the Ramnagar-Bidhar road.
बदहाल पड़ा आलापुर क्षेत्र का रामनगर-अशफाबाद-बिड़हर मार्ग का दो किमी हिस्सा। संवाद
आलापुर। रामनगर-अशफाबाद-बिड़हर मार्ग पर दो किलोमीटर से अधिक हिस्सा बदहाल होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वाले हिस्से की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन जिला पंचायत के हिस्से में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन

बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य वाहन चालक रोजाना आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

बिड़हर निवासी लालचंद पांडेय, गोवर्धनपुर निवासी अश्वनी तिवारी और रमाकांत माली समेत अन्य ग्रामीणों ने जिला पंचायत से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से आवागमन में हो रही परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत के जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क को निर्माण के प्रस्ताव में शामिल किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed