फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Population of 50 thousand in the dark from 36 hours

36 घंटे से अंधेरे में 50 हजार की आबादी

Tue, 25 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 25 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
 Population of 50 thousand in the dark from 36 hours
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व आई आंधी के दौरान विद्युत खंभों व तारों के क्षतिग्रस्त होने के कारण महरुआ व भीटी उपकेंद्र से जुड़ी 30 से अधिक गांव की करीब 50 हजार की आबादी बीते 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित है। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सबसे ज्यादा असर लघु उद्योगों पर पड़ा है। फसलों की सिंचाई से लेकर गेहूं की मड़ाई तक का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने 36 घंटे बाद तक आपूर्ति बहाल न हो पाने पर जहां नाराजगी जताई हैै, वहीं विद्युत अफसरों के मुताबिक खंभों की उपलब्धता तय करने तथा लाइन में आई गड़बड़ी का पता लगाने में लगे अतिरिक्त समय के चलते ही समस्या उत्पन्न हुई है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


 गौरतलब है कि रविवार रात आई तेज आंधी ने जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया था। भीटी तहसील क्षेत्र में आने वाले महरुआ व भीटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में तो सोमवार शाम तक ही आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन अभी भी लगभग 30 गांव की विद्युत आपूर्ति 36 घंटे बाद तक बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार तूफान के चलते जगह जगह विद्युत तार टूटने व क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा लोहरा बरामदपुर, सुड़ारपुर, करौना, मंशापुर, पतौना, मथानी, प्राणनाथपुर, बलईपुर, नसेड़ी, रामपुर नोन्सिला, मीरपुर, पांती, जमालपुर, रघुनाथपुर, जैमलपुर, किशुनीपुर, आदमपुर, तिंदौली, नरहरपुर, गोइथा व बरामदपुर पूर्वी समेत कई अन्य गांव की विद्युत आपूर्ति मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो पायी थी। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रिउना फीडर से जुड़े समरसिंहपुर, टेमा, गोविन्दापुर, इटवा, खजुरी, रिउना, पीठापुर, चंदापुर, समंथा व पकड़ी नगऊपुर समेत कई अन्य गांवों में भी विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है। महरुआ व भीटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।

विद्युत आपूर्ति 36 घंटे से भी अधिक समय तक ठप रहने से सबसे ज्यादा असर कृषि कार्यों पर पड़ा है। कई ऐसे किसान जो मेंथा व हरी साग सब्जियों की सिंचाई की तैयारी में थे उन्हें इससे वंचित होना पड़ रहा है। गेहूं की मड़ाई का कार्य भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। उधर लघु उद्योग धंधे भी खासे प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक विद्युत विभाग को खंभों व तारों की पर्याप्त उपलब्धता तय करनी चाहिए, जिससे समय रहते ऐसी परिस्थिति में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके।


इस मामले में अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। कुछ क्षेत्र ही थे जहां दिक्कत आयी थी। ऐसे सभी क्षेत्रों में मंगलवार शाम तक ही आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed