फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Policeman who raped on the pretext of marriage arrested

Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला सिपाही गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Policeman who raped on the pretext of marriage arrested
बसखारी (अंबेडकरनगर)। आजमगढ़ जनपद निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सिपाही को हंसवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बाद में उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी सिपाही लगभग छह माह से निलंबित चल रहा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती से लगभग चार वर्ष पूर्व हंसवर थाने में तैनात सिपाही अजय यादव निवासी विरमसिंह मदनपुर देवरिया से संपर्क हुआ था। आरोप है कि सिपाही युवती को शादी का झांसा देकर अपने कमरे पर बुलाकर दुराचार करता था। बीते दिनों युवती ने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया तो उसने जून 2023 में कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद से आरोपी सिपाही युवती से लगातार दूरी बनाता रहा। यहां तक कि आरोपी सिपाही ने युवती के मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल में ब्लैक लिस्ट कर दिया। इस दौरान सिपाही का अलीगंज थाने में स्थानांतरण हो गया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने अलीगंज थाने पर पहुंचकर सिपाही की शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। अगस्त 2023 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ दुराचार व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई। पीड़िता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने इस मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पीड़िता ने दुराचार के मुकदमे में पुनर्विवेचना की अपील पुलिस अधीक्षक से की। विवेचना के दौरान दोषी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय यादव को टड़वा धारुपुर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed