{"_id":"c8ce57edbcff60c9ce8982b473f1546c","slug":"police-sent-the-body-to-the-funeral-autopsy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थी से उतरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थी से उतरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला अकबरपुर थाना अंतर्गत जौहरडीह मोहल्ले का है। बताया जाता है कि सुल्तानपुर जनपद के खानपुर पिलाई गांव निवासिनी पार्वती शर्मा (70) पत्नी झिनकूराम 10 वर्षों से अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना अंतर्गत जौहरडीह मोहल्ला निवासिनी अपनी बड़ी पुत्री राधा देवी के घर रही थी।
विज्ञापन
दरअसल पार्वती के पति का पूर्व में निधन हो चुका है। कोई पुत्र न होने के चलते वह अपनी बड़ी पुत्री के घर रहने चली आई थी जबकि छोटी पुत्री विरोधा विवाह के बाद सुल्तानपुर जनपद के पतजू पहाड़पुर गांव में रह रही है। लगभग एक सप्ताह पूर्व पार्वती की तबियत खराब हुई तो परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम पार्वती की मौत हो गई। इस पर परिवारीजन शव लेकर घर आ गए और सभी रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी।
शुक्रवार सुबह जब लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले तो इसी बीच सुल्तानपुर से मृतका की छोटी पुत्री का पति राजेश शर्मा अकबरपुर कोतवाली पहुंचा और शिकायती पत्र देते हुए कहा कि जायदाद हड़पने के लिए उसकी सास की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार के लिए जाते शव को रोक लिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ योगेश शाह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। तहरीर दिए जाने के कारण पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।