फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police is doing hard work, vehicles are still running

पुलिस कर रही सख्ती, फिर भी दौड़ रहे वाहन

Tue, 18 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Police is doing hard work, vehicles are still running
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट को देखते हुए लगाए गए आंशिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों की प्रमुख बाजारों व मार्गों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर न सिर्फ आवागमन पर अंकुश लगाया, बल्कि बगैर मास्क वालों पर भी पुलिस प्रशासन का चाबुक चला। न सिर्फ वाहनों का चालान किया गया, बल्कि जुर्माना भी वसूला गया। हालांकि पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद सड़कों पर आवागमन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के अलावा अन्य बाजारों व प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन बड़ी संख्या में वाहन फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार जिले की पुलिस मंगलवार को भी सख्त दिखी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो सके, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस ने सघन जांच अभियान भी चलाया। उन्हीं लोगों को बैरियर पार करने दिया गया, जो ठोस कारण बता रहे थे। अन्यथा अन्य को चेतावनी देने के साथ ही वापस कर दिया गया। इसके अलावा मास्क लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने को लेकर भी जांच अभियान मंगलवार को चला। बगैर मास्क वालों का न सिर्फ चालान काटा गया, बल्कि जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर पुलिस की ओर से बरती जा रही तमाम सख्ती के बावजूद सड़कों पर आवागमन पूरी तरह नहीं रुक सका। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य नगरीय बाजारों व प्रमुख मार्गों पर मंगलवार को पूरे दिन बड़ी संख्या में वाहन फर्राटा भरते रहे। इनमें कुछ ऐसे भी जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। और तो और चोरी छिपे जिला मुख्यालय पर कुछ दुकानदार भी आधा शटर गिराकर सामानों की बिक्री करते दिखे। उधर, एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed