फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police considering robbery worth Rs 2 lakh as suspicious

Ambedkar Nagar News: दो लाख की लूट को संदिग्ध मान रही पुलिस

Fri, 25 Oct 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police considering robbery worth Rs 2 lakh as suspicious
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा दवा व्यापारी से की गई दो लाख रुपये की लूट को पुलिस फिलहाल संदिग्ध मान रही है। इसके चलते ही घटना के 24 घंटे बाद भी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। एएसपी विशाल पांडेय का कहना है कि मामले की प्रारंभिक जांच के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया है। जांच बाद केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के कृष्णानगर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार वर्मा की अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर दवा की थोक दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद करने के बाद दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये कैश बाइक की डिक्की में रख घर जा रहा था। व्यापारी का कहना है कि गली के पास पहुंचने पर बाइक सवार तीन बदमाश ने उसको रोक कर बाइक की डिक्की तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने पिटाई करने के बाद उसकी कनपटी पर असलहा लगा कर डिक्की में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना कारोबारी द्वारा डायल 112 पर दी गई। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एएसपी और सीओ पुलिस ने घटना को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने कॉलोनी में लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक पुलिस को क्षेत्र में कोई भी ऐसा सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला, जिसमें बदमाश दिखाई पड़े हों। काॅलोनी में घुसने वाले सभी इंट्री प्वाइंट के निकट स्थित छोटे बड़े दुकानदारोंं से भी पुलिस ने पूछताछ। हालांकि पीड़ित व्यापारी का दावा है कि बदमाशों द्वारा रुपये छीनते हुए उसे मोहल्ले की एक महिला ने देखा था, जो उस समय घटना स्थल के निकट मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए अब वारदात के समय घटना स्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरोंं का सीडीआर खंगालने में जुटी है। सीडीआर मिलने के बाद एक-एक नंबर की कुंडली निकाल कर कड़ी से कड़ी जोड़ पुलिस घटना की सच्चाई का पता लगाएगी। इसके बाद ही केस दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed