{"_id":"5f05fa338ebc3e63d554c534","slug":"police-ambedkar-nagar-news-lko5298212148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न से नाराज व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उत्पीड़न से नाराज व्यापारियों ने दुकानें रखी बंद
विज्ञापन
भीटी। पुलिस उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को चनहा चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को दरकिनार कर न सिर्फ अवैध वसूली में संलिप्त हैं वरन गाली-गलौज व मारपीट भी करते हैं। बाद में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस उत्पीडन से नाराज व्यापारियों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर चनहा चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि चनहा चौराहे व आसपास लॉकडाउन से लेकर अब तक पुलिस कर्मियों द्वारा चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर आम जनमानस के साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया जाता है वरन उनके साथ मारपीट भी की जाती है। पुलिस कर्मियों की इस कार्यशैली से ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की वस्तुएं लेने के लिए बाजार तक आना मुनासिब नहीं समझ रहे।
इससे चौराहे पर स्थित विभिन्न दुकानदारों का व्यवसाय ठप हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस कर्मियों को न तो अपनी जिम्मेदारियों को कोई ख्याल है और न ही आम जनमानस के हितों की परवाह। आम जनमानस का लगातार उत्पीड़न कर पुलिस अपनी छवि धूमिल कर रही है। व्यापारियों ने पुलिस कर्मियों की इस कार्यशैली पर अंकुश लगाने की मांग की। कहा कि यदि पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार न हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शुभम पाण्डेय, गणेश कुमार पाण्डेय, अशोक मिश्र, धर्मेंद्र, लालबहादुर वर्मा, बंटी तिवारी व रामकुमार आदि मौजूद रहे।