फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PM aawas Yojna

डेढ़ हजार पात्रों के पक्के आवास का सपना अधूरा

Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
PM aawas Yojna
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के करीब डेढ़ हजार लाभार्थियों के पक्के आवास का सपना धनाभाव के चलते पूरा नही हो पा रहा है। करीब डेढ़ हजार पात्रों ने पूर्व में मिली धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र दे दिया, इसके बावजूद उन्हें अगली किस्त नहीं मिल पा रही है। इससे किसी की दीवार नहीं खड़ी हो पा रही है, तो किसी की छत नहीं बन पा रही।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते बदहाल हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने पात्रों के पक्के आवास के सपने को भी तगड़ा झटका दिया। पात्र धन पाने की उम्मीद में आए दिन बैंक व संबंधित कार्यालय का चक्कर काटने के लिए विवश हैं। अधिकांश पात्रों ने पूर्व में मिली किस्त का उपभोग का प्रमाण पत्र दे दिया है, इसके बावजूद उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताते चलें कि बीते तीन माह से जिले के डेढ़ हजार शहरी लाभार्थियों के पक्का आवास का सपना अधूरा पड़ा है। धनाभाव के चलते पात्रों को आवश्यक धनराशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि इन उपभोक्ताओं ने पूर्व में मिली धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध करा दिया है। अगली किस्त मुहैया कराने के लिए आवेदन भी कर रखा है। परन्तु धनाभाव के चलते विभाग उन्हें अग्रिम किस्त मुहैया नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व में शहरी आवास योजना के तहत चयनित 12 हजार 161 लाभार्थियों से विभाग ने 8 हजार 520 पात्रों को 50 हजार की दर से प्रथम किस्त, 6 हजार 528 पात्रों को 1 लाख 50 हजार की दर से दूसरी किस्त, 3 हजार 600 पात्रों को 50 हजार रुपए की तीसरी किस्त मुहैया कराया था।मौजूदा समय में विभाग के पास करीब डेढ़ हजार आवेदन अग्रिम किस्त के भुगतान के लिए आ चुके हैं। लाभार्थियों ने पूर्व में मिली धनराशि खर्च कर उसका उपभोग प्रमाण पत्र भी विभाग को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगली किस्त जारी करने के लिए आवेदन भी कर रखा है। गौहन्ना की शोभावती देवी ने बताया कि उन्हें तीसरी किस्त का इंतजार है। यदि यह रकम मिल जाती तो उनके घर पर छत बन जाएगी। अकबरपुर नगर के मनीराम, शिवराम, जयगोविन्द आदि को दूसरी किस्त मिलने का इंतजार बना हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या दूसरी किस्त का आवेदन करने वालों का है। प्रथम किस्त के रूप में मिली 50 हजार रुपए की धनराशि से नींव आदि डालने का काम पूरा हो गया है। यदि दूसरी किस्त का लाभ मिले तो दीवार निर्माण का कार्य शुरु हो।

कोरोना के चलते शासन से धनराशि निर्गत नहीं हुई। आवश्यक पत्राचार चल रहा है। आने वाले समय में जल्द ही धनराशि उपलब्ध होगी। इसके बाद पात्रों के खाते में भेज दिया जाएगा। पात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आदित्य कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed