फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pledge taken for the unity and integrity of the country

देश की एकता व अखंडता का लिया संकल्प

Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken for the unity and integrity of the country
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर संकल्प लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में 73वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा चहुंओर शान से लहराया। सरकारी कार्यालयों व स्कूलों समेत निजी प्रतिष्ठानों पर भी ध्वजारोहण के साथ ही देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया गया। कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करने के साथ ही डीएम सैमुअल पॉल एन ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन में भी तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन परिसर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पुलिसकर्मियों ने जहां तिरंगे को भव्य परेड के जरिए सलामी दी, वहीं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान पूरा माहौल भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर अकबरपुर पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस जवानों ने तिरंगे को भव्य परेड कर सलामी दी। डीएम व एसपी ने विशेष वाहन में सवार होकर पुलिसकर्मियों की भव्य परेड की सलामी ली। बलिदानों का सपना जब सच हुआ देश तभी आजाद हुआ, आज सलाम करें उन वीरों को जिनकी शहादत से ये भारत गणतंत्र हुआ का जयघोष गूंजा। डीएम ने सेनानियों की वीरगाथा के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रथम परेड कमांडर प्रशिक्षणाधीन सीओ देवेंद्र कुमार, द्वितीय परेड कमांडर प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय व तृतीय कमांडर वीरेंद्र पाल सिंह सहित संपूर्ण परेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र के अलावा सीडीओ घनश्याम मीणा, एएसपी संजय कुमार राय समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बाद में डीएम व एसपी ने बेहतर कार्य के लिए डीजीपी की ओर से दिया गया गोल्ड प्रशंसा चिह्न सिपाही उमेश कुमार यादव, सिल्वर प्रशंसा चिह्न सिपाही सुनील कुमार, अमरेश सिंह यादव, विकास चंद्र ओझा, अबू हमजा, विपिन सिंह राठौर को सौंपा। इससे पहले कलेक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा का संकल्प दिलाया। जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज पद्मनरायण मिश्र ने ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय के अन्य सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा तहसील में एसडीएम बाबूराम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी। अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष जवाहरलाल ने ध्वजारोहण किया। संघ के महामंत्री शैलेंद्र उपाध्याय ने देश के अमर वीर सपूतों के योगदान को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कोतवाली परिसर में सीओ संतोष कुमार, नगर पालिका परिषद में ईओ डॉ. आरपी श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। लालता प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, बाबा रामशरण दास बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. मंहत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, टीएनपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रमेश पाठक में ध्वजारोहण किया। एचटी इंटर कॉलेज, आदर्श जनता इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य शैक्षिक संस्थाओं पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विवेकानंद इंटर कॉलेज, शिशु कुंज विद्युतनगर में प्रधानाचार्य स्वामीनाथ द्विवेदी व अपर महाप्रबंधक एनटीपीसी प्रबुद्ध मोहन त्रिपाठी ने तिरंगा लहराया। बसखारी थाने पर एसओ श्रीनिवास पांडेय, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ राज मंगल चौधरी, एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी में प्रबंधक फैजान अहमद चांद, नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ डॉ नीरज कुमार पांडेय, डॉ. अंबेडकर कॉलेज में प्रबंधक रामबदल, हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक सर्वजीत जायसवाल, नव दुर्गा पीजी कॉलेज में प्रबंधक डॉ. डीपी सिंह, रांगेय राघव इंटर कॉलेज हंसवर में प्रबंधक मनोज मिश्र ने तिरंगा फहराया।
जलालपुर परिसर में एसडीएम अभय कुमार पांडेय, ब्लॉक में बीडीओ अनुराग सिंह, नगर पालिका परिषद जलालपुर में अध्यक्ष फरजाना खातून ने तिरंगा लहराया। गोष्ठी में वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में विस्तार से समझाया। हजपुरा में नवाब हुसैन स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक मुहम्मद काजिम उर्फ लल्लू, नव ज्योति इण्टर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य हृदयमणि मिश्र, पं. महावीर आईटीआई कॉलेज हजपुरा में डॉ. राजेश कुमार मिश्र, हजपुरा बाजार में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, प्राथमिक विद्यालय हजपुरा में प्रधानाचार्या कलावती यादव, शिया महिला महाविद्यालय में संस्थापक कल्वे हसन ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लल्लन जी ब्रह्मचारी महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर में प्रबंधक सुरेंद्रनाथ सिंह, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ,नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी, अतुलाजनेय महिला महाविद्यालय पूरनपुर में प्रबंधक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह, रामअवध स्मारक महाविद्यालय में पूर्व सांसद त्रिभुवदत्त, थाना परिसर राजेसुलतानपुर में थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, खंड विकास कार्यालय जहांगीरगंज पर ब्लॉक प्रमुख विनीता कनौजिया व खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। जहांगीरगंज में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर परियोजना अधिकारी कमला देवी, आर्य फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफीक अंसारी, नगर पंचायत जहांगीरगंज में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जय मां दुर्गे बालिका विद्यालय लीलावतीनगर में प्रधानाचार्य निर्भय नारायण सिंह, सीएचसी जहांगीरगंज पर प्रभारी डॉ. उदय चंद्र यादव, बीआरसी कार्यालय पर एबीएसए सुनील कुमार यादव ने तिरंगा फहराया।

भीटी तहसील में एसडीएम दीपक वर्मा, भीटी थाने में एसओ संजय कुमार पांडेय, सीएचसी पर प्रभारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ ने ध्वजारोहण किया। श्रवणक्षेत्र में द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज बेनीपुर में प्रबंधक अशोक तिवारी, कैलाशपति शिक्षण संस्थान में प्रबंधक दुर्गेश तिवारी, राज कुमारी इंटर कॉलेज पीठापुर सरैया में प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव, लाली महाविद्यालय बैजपुर में प्रधानाचार्य चिंताराम यादव, प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर सबना में प्रधान अरविंद तिवारी, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मोहन में प्रधान राजबली, प्राथमिक विद्यालय तिवारी में पूर्व प्रधान विनोद यादव, छत्रपति शिवाजी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवबाबा में प्रधानाचार्य विमलकीर्ति पाठक ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed