फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pharmacists demonstrated for 20 point demands

20 सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists demonstrated for 20 point demands
अंबेडकरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई। कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रहीं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को जिला मंत्री रविश्याम पटेल सहित दर्जनों फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। फार्मासिस्टों ने 4600 ग्रेड पे किए जाने, एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति मेें फार्मासिस्टों को प्रभार के दौरान दिए जाने वाले भत्ते को 75 रुपए से बढ़ाकर 750 किया जाने, फार्मेसी पद बदलकर सहायक निदेशक फार्मेसी किए जाने, शव विच्छेदन में 40 रुपए प्रति शव के बाद 100 रुपए प्रति शव दिए जाने, ड्रग वेयर हाउस में फार्मासिस्ट एवं चीफ फार्मासिस्ट के पदों का सृजन किया जाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि जब तक मांगें पूरी न होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के बाद फार्मासिस्टों ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन शासन को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed