{"_id":"611d63f48ebc3e7a037bcb3f","slug":"pgt-exam-concluded-in-a-peaceful-atmosphere-774-absent-ambedkar-nagar-news-lko5918595185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पीजीटी की परीक्षा, 774 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई पीजीटी की परीक्षा, 774 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के आठ केन्द्रों पर बुधवार को दूसरे दिन दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों पालियों में 774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत छह हजार 26 परीक्षार्थियों में से 5252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएम व एसपी ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले में अंतिम दूसरे दिन पीजीटी की परीक्षा प्रथम पाली में आठ केन्द्रों पर आयोजित हुई। प्रथम पाली में कुल 3638 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 469 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 3169 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली की परीक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बीएन इंटर कॉलेज समेत कई अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नही बरती जानी चाहिए। दूसरी पाली की परीक्षा छह परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। इस पाली में कुल 2388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2083 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा में 305 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली में आठ व द्वितीय पाली की परीक्षा छह केन्द्रों पर आयोजित हुई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 774 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।