{"_id":"586406064f1c1b5b26eeca24","slug":"people-upset-by-cold-wholeday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड व गलन से दिनभर कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड व गलन से दिनभर कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर में बुधवार को दोपहर तक छाए घने कोहरा में लाइट जलाकर चलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हवा व गलन से बुधवार को भी समूचा जनपद कांप उठा। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जहां एक तरफ लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो वहीं चाय की चुस्कियां लेकर भी ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। घने कोहरे व सर्द हवा के बीच छात्र-छात्राओं को भी ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर होना पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद विद्यालयों में अवकाश न होने पर अभिभावकों ने नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में पूरे दिन सन्नाटे का माहौल रहा। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व अचानक मौसम ने पलटी मारा था। सर्द हवा व गलन से अचानक तापमान में तेजी से गिरावट हुई थी।
विज्ञापन
यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। सुबह से ही समूचा जनपद कोहरे की चपेट में रहा। सर्द हवा व गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। जगह-जगह लोग निजी अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। कड़ाके की ठंड के चलते लोग देर से घर से निकले।
विज्ञापन
इस दौरान चाय की चुस्कियां लेकर भी लोग ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। इस बीच कड़ाके की ठंड के बावजूद अवकाश न घोषित किए जाने से ठंड से कांपते हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाना पड़ा। इससे अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश कर दिया जाना चाहिए। उधर ठंड के चलते प्रमुख सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।