{"_id":"67d1c03fb537ff959004075c","slug":"people-thronged-the-market-shopping-continued-till-late-night-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131127-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाजार में उमड़े लोग, देर रात तक हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाजार में उमड़े लोग, देर रात तक हुई खरीदारी
Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
बाजार की दुकान में रंग-गुलाल खरदारी करती महिलाएं
अंबेडकरनगर। होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी, मिठाई, कचरी पापड़ व अन्य सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचे। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई तो बच्चे व युवा रंग और पिचकारी खरीदने के लिए उत्साहित रहे। यही वजह रही कि देर रात तक बाजार गुलजार रहे, इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खूब बिके रंग और पिचकारी
फोटो- 08,09,10
रंग, गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही। मास्क, कार्टून कैरेक्टर और बंदूक वाली पिचकारियां खूब बिकीं। युवाओं ने गुलाल की बोरियां खरीदीं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक इस त्योहार का लुत्फ उठा रहे हैं। महिलाएं कहीं साड़ी, सूट के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदती रहीं। होली के लिए विशेष टीशर्ट खरीदने के लिए भी खासा उत्साह रहा। शहर के शहजादपुर, नई सड़क, अयोध्या मार्ग, गांधी चौक, पटेल चौराहा जैसे बड़े प्रमुख बाजारों के अलावा कई इलाकों में लगी छोटी-बड़ी रंग-पिचकारी की दुकानों पर सुबह से लोग आने लगे, शाम को इनकी संख्या में इजाफा हुआ।
-- -- -- --
होली के साथ रमजान के लिए भी हुई खरीदारी
एक ओर हिंदू होली के लिए बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर रमजान के लिए खरीदारी होने से दुकान के अंदर और बाहर महिलाओं का तांता लगा रहा है।
-- -- -
बुरा न मानो होली है...
फोटो-14-18
स्कूलों की छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं रंग और गुलाल एक दूसरे के होली खेलैं रघुवीरा अवध में.. गानों के साथ लगाती नजर आईं। छोटे-छोटे बच्चों में भी अपने साथी-संगियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई देने के लिए उत्साहित रहे। बच्चों ने रंग लगाकर गले लगाया और बस मुस्कुराकर कहते हैं बुरा न मानो होली है...।