फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers were seen wandering here and there due to lack of buses

बसों की कमी से इधर-उधर भटकते दिखे यात्री

Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers were seen wandering here and there due to lack of buses
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अकबरपुर बस स्टेशन में बसों की कमी के चलते यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंगलवार को खराब मौसम होने के बीच गंतव्य तक जाने के लिए यात्री बस के इंतजार में घंटों परेशान दिखे। उनका कहना था कि यात्रियों के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में कुल 57 बसें हैं। 10 बसों के चुनाव में लगे अर्धसैनिक बल के साथ जाने व 10 बसों के माघ मेले में जाने से मौजूदा समय में मात्र 37 बसें ही अकबरपुर बस स्टेशन में मौजूद हैं। इससे परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी बस के इंतजार में यात्रियों को घंटों इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

आजमगढ़ जाने के लिए बस स्टेशन क्षेत्र में इंतजार कर रहे रईस अहमद ने कहा कि वे एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं आ सकी है। बस कब आएगी, इसकी भी जानकारी सुचारु रूप से नहीं दी जा रही है। मऊ के लिए जाने वाले संतोष व दीप कुमार ने कहा कि परिवार के साथ वे लगभग डेढ़ घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान एक दो बसें आईं भी, लेकिन वह पहले से ही यात्रियों से भरी हुई थीं। अकेले होते तो किसी प्रकार खड़े होकर ही चले जाते, लेकिन परिवार के साथ ऐसा नहीं कर सकते। एआरएम एसएन चौधरी ने बताया कि बसें कम जरूर हैं लेकिन जो बसें हैं, उनका संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। बसें कम होने से यात्रियों को कुछ समस्या जरूर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed