{"_id":"68e6a6d5946613bd13023ec5","slug":"panchayat-elections-draft-list-can-be-submitted-till-october-13-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143384-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : 13 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे ड्राफ्ट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : 13 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे ड्राफ्ट सूची
Wed, 08 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायत चुनाव निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान में तैयार की गई ड्राफ्ट सूचियों को जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में यह दस्तावेज 13 अक्तूबर तक जमा किए जा सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित थी।
मतदाता सूची के संशोधन के लिए निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। विभिन्न तकनीकी व स्थानीय कारणों से यह कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो सका, जिसके चलते आयोग ने अंतिम तिथि में सात दिन की बढ़ोतरी की है। संशोधन यानि पूर्ववर्ती प्रविष्टियों में नाम, पता या आयु संबंधी त्रुटियों को सुधारा जाएगा। 29 सितंबर तक सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ ने मतदाताओं की हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार कीं, जिन्हें अब डिजिटल रूप में अपडेट किया जा रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इन सात दिनों में सभी एकत्रित जानकारी को बीएलओ सीधे निर्वाचन विभाग के मोबाइल एप पर फीड करेंगे। इसके बाद एसडीएम स्तर पर ड्राफ्ट सूची से मिलान कर उसका सत्यापन किया जाएगा।