फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Paddy procurement will start from today at 88 centers

Ambedkar Nagar News: 88 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान की खरीद

Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start from today at 88 centers
अकबरपुर नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र। 
अंबेडकरनगर। सरकारी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। इस बार बिक्री के समय देने वाली 20 रुपये प्रति क्विंटल की पल्लेदारी किसानों के खातों में समर्थन मूूल्य के साथ जुड़कर आएगी। इससे जिले के किसानों को लगभग तीन करोड़ से अधिक का लाभ होगा। जिले में सोमवार से धान की खरीद का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

धान की खरीद के लिए छह एजेंसी के 88 क्रय केंद्र को एक लाख 36 हजार 600 मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य मिला है। खरीद को लेकर सभी केंद्रों पर तैयारी को पूरा करने का विभाग ने दावा किया है। शासन के नए निर्देश से किसानों को अब पल्लेदारी की राशि उसे समर्थन मूल्य के साथ वापस मिल जाएगी। खाद्य एवं विपणन कार्यालय के अनुसार तीन वर्ष पूर्व यह योजना लागू की गई थी, लेकिन उसे बंद कर दिया गया। अब नई क्रय नीति के अनुसार किसान अगर सरकारी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करता है तो उसे पल्लेदारी के लिए प्रति क्विंटल 20 रुपये की दर से राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

किसान का धान अगर कॉमन ग्रेड का है तो उसे 2320 रुपये व ए ग्रेड के धान बिक्री करने वाले किसान को 2340 रुपये की दर से भुगतान होगा। इसमें पल्लेदारी की राशि भी शामिल होगी। ऐसे में जिले को मिले लक्ष्य के हिसाब से किसानों को लगभग तीन करोड़ से अधिक की राशि का लाभ मिलेगा। अकबरपुर के किसान सुनील कुमार व मंगल वर्मा ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पल्लेदारी वापस कर किसानों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटाई के लिए 44 मिलों ने किया आवेदन
क्रय केंद्रों पर धान की खरीद के बाद कुटाई के लिए 44 मिल मालिकों ने आवेदन किया था। इनमें से 32 मिल संचालकों को अनुमति प्रदान कर दी गई है। शेष 12 मिलों को भी एक दो दिन में कुटाई के लिए अनुमति मिलने की संभावना है।

सुबह नौ बजे खुल जाएंगे क्रय केंद्र
सोमवार को सुबह नौ बजे से सभी 88 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। किसान अपनी धान की फसल को निकट के केंद्र पर बिक्री कर सकते हैं। -संतोष कुमार द्विवेदी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed