फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Owaisi talks only to spread hysteria: Rajbhar

सिर्फ उन्माद फैलाने वाली बात करते हैं ओवैसी : राजभर

Tue, 08 Oct 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Owaisi talks only to spread hysteria: Rajbhar
कटेहरी ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर व मौजूद मंत्री स्वतंत
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी केवल जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने की बात करते हैं। वह कभी भी मुसलमानों के भले की बात नहीं करते हैं। वे नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ें। राजभर सोमवार को कटेहरी ब्लॉक में आयोजित सुभासपा के महिला सम्मान व जागरूकता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि इन सभी पार्टियों ने केवल राजभर समाज का वोट लिया है। किसी ने इस समाज के हक की आवाज नहीं उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण दिलाया है। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों योजनाओं में महिलाओं को सर्वाधिक लाभ दिया जा रहा है। महिलाएं स्वरोजगार में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहराइच में राजा सुहेलदेव के नाम से पार्क बनवाने के साथ उनकी भव्य प्रतिमा लगवाई है। मंत्री ने शराब बंदी के अपने वादे को भी दोहराया।
विज्ञापन

इससे पहले जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, महिला मंच राष्ट्रीय की अध्यक्ष राधिका पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजभर व राजमति निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति राजभर, मुख्य संगठन जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, बदामा राजभर व जानकी आदि मौजूद रहीं। इसके उपरांत सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं का प्राथमिकता के साथ लाभ पात्रों को दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने समूह दीदी को सौंपी स्कूटी व सिलाई मशीन

सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा सभागार में टांडा ब्लॉक की 11 समूह दीदी को सिलाई मशीन, जबकि पांच को पशु आश्रय स्थल निर्माण का स्वीकृति पत्र दिया। वहीं, एक समूह दीदी को ई-स्कूटी प्रदान की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आज सबसे ज्यादा सम्मान मिल रहा है। उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वे परिवार की प्रगति में अब पूरी तरह सहायक हो रही हैं। उन्होंने समूह दीदी दीपमाला, सीमा, उर्मिला, सविता व किस्मती को पशु आश्रय से जुड़ा स्वीकृति पत्र सौंपा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 11 समूह दीदी सुमित्रा वर्मा, मालती देवी, मृदुला श्रीवास्तव, रंजना, पुष्पा, रीता, मालती, सुभावती, ओमलता एवं लक्ष्मी को सिलाई मशीन प्रदान की। वहीं, बरसावां की समूह सखी सुचिता देवी को स्कूटी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed